मुख्य सामग्री पर जाएँ
बाड़मेर, राजस्थान
हिं EN लॉगिन
होम / गोपनीयता नीति

गोपनीयता नीति

हम कौन-सी जानकारी लेते हैं

दानदाताओं से: नाम, पिता का नाम, गोत्र, पता, मोबाइल, नौकरी का विवरण एवं SI हेतु बैंक खाता विवरण। विद्यार्थियों से: व्यक्तिगत, शैक्षणिक व पारिवारिक आय संबंधी जानकारी, फ़ोटो एवं दस्तावेज़।

जानकारी का उपयोग

  • SI प्रार्थना पत्र बनाने, सहयोग राशि का हिसाब रखने एवं रसीद जारी करने हेतु
  • विद्यार्थियों की पात्रता जाँच, प्रवेश पत्र, परिणाम एवं सहायता राशि वितरण हेतु
  • संस्था की सूचनाएँ भेजने हेतु

सुरक्षा

आपकी जानकारी केवल आपको और अधिकृत समिति सदस्यों को दिखाई देती है। पासवर्ड एन्क्रिप्टेड रूप में सुरक्षित रहते हैं। बैंक खाता संख्या सूची में आंशिक रूप से छिपी (XXXX) रहती है। विद्यार्थियों के दस्तावेज़ सार्वजनिक नहीं होते।

सार्वजनिक जानकारी

"सहयोगी सदस्य" सूची में केवल उन्हीं सदस्यों का नाम, पद, विभाग व तहसील दिखाई जाती है जिन्होंने इसकी सहमति दी है — मोबाइल व बैंक जानकारी कभी सार्वजनिक नहीं की जाती। परिणाम सूची में चयनित विद्यार्थियों का रोल नंबर व नाम दिखाया जाता है।

जानकारी हटवाना

अपनी जानकारी में सुधार या हटवाने के लिए संपर्क करें।