होम / छात्र सहायता योजना
छात्र सहायता योजना 2026-27
आर्थिक रूप से कमजोर परन्तु पढ़ाई में होनहार विद्यार्थियों के लिए समाज की ओर से शिक्षा सहायता।
आवेदन चालू हैं! सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
कौन आवेदन कर सकता है?
- बाड़मेर-बालोतरा क्षेत्र के जाट समाज के विद्यार्थी
- कक्षा 9 से 12, कॉलेज/उच्च शिक्षा, व्यावसायिक कोर्स अथवा प्रतियोगी परीक्षा (RAS, पटवारी, पुलिस, REET, NEET, JEE आदि) की तैयारी करने वाले विद्यार्थी
- परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो — अनाथ, एकल अभिभावक, BPL, दिव्यांग एवं शहीद/सैनिक परिवार के विद्यार्थियों को प्राथमिकता
- पिछली परीक्षा में अच्छे अंक एवं पढ़ाई के प्रति लगन
किस प्रकार की सहायता?
स्कूल/कॉलेज फीस
संस्थान को सीधे भुगतान
संस्थान को सीधे भुगतान
कोचिंग फीस
प्रतियोगी परीक्षा तैयारी
प्रतियोगी परीक्षा तैयारी
पुस्तकें व सामग्री
पाठ्य व संदर्भ पुस्तकें
पाठ्य व संदर्भ पुस्तकें
छात्रावास/आवास
शहर में रहकर पढ़ाई हेतु
शहर में रहकर पढ़ाई हेतु
चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन
खाता बनाकर फ़ॉर्म भरें, फ़ोटो व अंकतालिका अपलोड करें।
दस्तावेज़ जाँच
समिति आवेदन की जाँच कर स्वीकृत करेगी।
प्रवेश पत्र
लॉगिन से रोल नंबर सहित प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
परीक्षा व परिणाम
योग्यता सूची के आधार पर चयन — परिणाम वेबसाइट पर।
आवेदन हेतु आवश्यक
- स्वयं का मोबाइल नंबर (लॉगिन हेतु)
- पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो (JPG/PNG)
- पिछली कक्षा की अंकतालिका (फ़ोटो/PDF)
- आय प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
पहले से खाता है? लॉगिन करके अपना आवेदन, प्रवेश पत्र और परिणाम देखें।